April 9, 2026 8:43 PM
बारामती विधानसभा उपचुनाव को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा और अहम मोड़ सामने आया है। कांग्रेस ने सबको चौंकाते हुए इस चुनाव से अपना उम्मीदवार वापस लेने का फैसला किया है, जिससे अब सुनेत्रा पवार की निर्विरोध जीत लगभग तय हो गई है। दरअसल, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने इस फैसले की आधिकारिक घोषणा की है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने पहले बारामती सीट से आकाश मोरे को उम्मीदवार बनाया था और ज़मीनी स्तर पर प्रचार भी शुरू हो चुका था। घर-घर जाकर कांग्रेस कार्यकर्ता जनता से संपर्क कर रहे थे, लेकिन बदलते राजनीतिक हालात और वरिष्ठ नेताओं के अनुरोध को देखते हुए पार्टी ने पीछे हटने का निर्णय लिया। सपकाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनसे व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपील की थी कि इस उपचुनाव को निर्विरोध कराया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी पक्षों की भावनाओं का सम्मान करते हुए कांग्रेस ने यह कदम उठाया है।#SunetraPawar #BaramatiByElection #CongressUTurn #HarshwardhanSapkal #MaharashtraPolitics #AjitPawarLegacy #ElectionUpdate