सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन तीस्ता स्टेज-6 हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की सुरंग में हुए भीषण हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। लैंडस्लाइड के बाद सुरंग का प्रवेश द्वार बंद हो गया, जिससे कई मजदूर अंदर फंस गए। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियां युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं। हालांकि मीथेन गैस, ऑक्सीजन की कमी, धुआं और कम दृश्यता के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
#SikkimTunnelCollapse #Sikkim #TunnelCollapse #RescueOperation #TeestaStage6 #PMModi #Landslide