नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद अब बिहार की राजधानी पटना में छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। गांधी मैदान से निकला मार्च सीएम आवास और राजभवन की ओर बढ़ा, जहां पुलिस ने लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। दूसरी ओर, दिल्ली में सीजेपी प्रतिनिधियों और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के बीच दूसरे दौर की बातचीत भी हुई।
#NEETPaperLeak #PatnaProtest #NEETProtest #DharmendraPradhan #StudentsProtest #DelhiProtest #CJP