May 18, 2025 1:56 PM
बेगूसराय, बिहार: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर की भारत के आतंकवाद विरोधी कूटनीतिक मिशन में भागीदारी को लेकर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि आज की कांग्रेस पार्टी देशहित में सकारात्मक भूमिका निभाने की बजाय हर समय नकारात्मकता फैलाने में लगी रहती है। चाहे वो विदेश में भारत की छवि खराब करना हो या अन्य मुद्दे कांग्रेस का रुख अक्सर देश के खिलाफ नजर आता है। गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि अगर शशि थरूर किसी विदेशी प्रतिनिधिमंडल में शामिल हो रहे हैं तो इसमें राजनीति की बात नहीं है। बल्कि यह कांग्रेस पार्टी के अंदर चल रही आपसी खींचतान और विरोधाभास को दिखाता है।