Women Reservation Bill पर देशभर में बवाल, Delhi से UP तक प्रदर्शन!

Updated: April 18, 2026 10:14 PM

लोकसभा में 17 अप्रैल को महिला आरक्षण संशोधन बिल को दो-तिहाई बहुमत नहीं मिलने के कारण पारित नहीं किया जा सका। इस राजनीतिक असफलता के बाद देश की सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी ने इस पूरे घटनाक्रम के लिए विपक्षी गठबंधन को जिम्मेदार ठहराते हुए इसे ‘नारी शक्ति के साथ विश्वासघात’ करार दिया है। इसके बाद बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देशभर में जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। राजधानी लखनऊ में देर रात उस समय माहौल गर्म हो गया जब उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के नेतृत्व में विधानभवन के सामने बड़ा प्रदर्शन किया गया।


#WomenReservationBill #IndianPolitics #ParliamentNews #BJPProtest #OppositionVsGovernment #WomenEmpowermentIndia #DelhiUPProtest