पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज सात जिलों की 142 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जहां लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। इसी बीच कोलकाता स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है तथा वाहनों की सघन जांच की जा रही है। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
#WestBengalElection #BengalVoting #Kolkata #ElectionSecurity #Phase2Voting #BengalPolitics #HighAlert