भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। हैदराबाद की स्काईरूट एयरोस्पेस ने भारत का पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुए इस मिशन ने 450 किलोमीटर ऊंची लो-अर्थ ऑर्बिट में अपने पेलोड्स को सफलतापूर्वक स्थापित किया। इसके साथ ही भारत निजी क्षेत्र में ऑर्बिटल लॉन्च क्षमता हासिल करने वाला दुनिया का तीसरा देश बन गया है।
#Vikram1 #SkyrootAerospace #India #ISRO #Space #RocketLaunch #MissionAgaman #NarendraModi #SpaceMission #IndiaFirst