वाराणसी, यूपी: वाराणसी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपनी सेना बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने चतुरंगिणी सेना का गठन किया है। 27 सदस्यीय सेना के पदाधिकारियों के नाम की भी घोषणा की गई है। सेना के सदस्य पीले वस्त्र पहनेंगे और परशु के साथ गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के आदेश पर यह सेना अगले 10 महीनों में धरातल पर उतरेगी, और लक्ष्य है कि 2,18,700 सदस्य तैयार हों। सेना गौ रक्षा के लिए सक्रिय होगी और “रोको, टोका और ठोको” करेगी। पूरी तरह तैयार होने का समय आगामी माघ मेला तय किया गया है।
#Varanasi #Shankaracharya #Avimukteshwaranand #ChaturanginiSena #GauRaksha #UPNews #BreakingNews #HinduNews #ReligiousNews #TrendingNews #IndiaNews #Kashi