वाराणसी, उत्तर प्रदेश: धार्मिक आस्था और राजनीति के संगम की एक खास तस्वीर वाराणसी से सामने आई है, जहां चुनावी माहौल के बीच अनोखे अंदाज़ में जीत की कामना की गई। काशी में बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत के लिए मां गंगा का दुग्धाभिषेक और विशेष आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान बंगाली महिलाओं ने एकजुट होकर शंखनाद किया और जीत की कामना की। करीब दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने मां गंगा की आरती उतारी और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस धार्मिक आयोजन के जरिए उन्होंने बीजेपी की जीत के लिए प्रार्थना की और अपनी आस्था प्रकट की।
#Varanasi #Kashi #PMModi #BJP #GangaAarti #GangaPoojan #BengalElections #Shankhnaad #UttarPradesh #Election2026