मुंबई से एक खास खबर सामने आई है, जहां Twinkle Khanna ने NIF Global के अंधेरी प्लैटिनम सेंटर का दौरा किया। इस दौरान उनका स्वागत संस्थान के डायरेक्टर Vivek Gautam और सेंटर हेड Mamta Gautam ने किया। ट्विंकल खन्ना ने छात्रों के साथ एक खास इंटरैक्शन में हिस्सा लेते हुए अपने अनुभव साझा किए और उन्हें क्रिएटिव सोच, स्टोरीटेलिंग और अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया। कैंपस विजिट के दौरान उन्होंने छात्रों के डिजाइन प्रोजेक्ट्स को देखा और उनकी सराहना भी की। इस खास कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “Design Banter Show” रहा, जहां छात्रों ने उनसे सीधे सवाल किए और डिजाइन, ट्रेंड्स और क्रिएटिविटी जैसे विषयों पर खुलकर बातचीत की। यह इंटरैक्शन छात्रों के लिए बेहद उपयोगी साबित हुआ, जिससे उन्हें इंडस्ट्री की गहरी समझ और अपने करियर के लिए नई प्रेरणा मिली। NIF Global का यह प्रयास छात्रों को इंडस्ट्री से जोड़ने और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
#TwinkleKhanna #NIFGlobal #MumbaiEvent #StudentInteraction #DesignBanterShow #CreativeLearning #FashionStudents #InteriorDesign #CareerInDesign #Inspiration #MumbaiNews #EducationNews #CreativeIndustry #DesignLife #StudentLife