तमिलनाडु की राजनीति में 2026 का विधानसभा चुनाव एक नया सियासी अध्याय ले आया.... जहां सिनेमा से सियासत में आए सी. जोसेफ विजय, यानी थलपति विजय के पॉलिटिकल डेब्यू ने मानों कमाल ही कर दिया... पहली बार राजनीतिक मैदान में उतरी विजय की पार्टी... TVK.... सिर्फ चुनावी चर्चाओं में नहीं रही, बल्कि नतीजों में भी छा गई। हालांकि... 234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है, लेकिन सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है... विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कज़गम... पहली बार में ही TVK ने 108 सीटों पर जीत दर्ज की है... हालांकि... सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 के आंकड़े से 10 सीटें कम पड़ रही हैं। ऐसे में आंकड़ों से तस्वीर साफ है कि जनता ने बदलाव तो चुना है, लेकिन पूरी तरह किसी एक पार्टी को सत्ता नहीं सौंपी। वहीं इस चुनाव की सबसे बड़ी राजनीतिक कहानी ये भी है कि टीवीके ने DMK और AIADMK दोनों के समीकरण को बिगाड़ दिया। जिससे डीएमके तो सत्ता से बाहर ही हो गई... वहीं एआईएडीएमके बहुमत के आसपास भी नहीं पहुंच पाई। लिहाजा... राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो विजय की एंट्री ने सीधे तौर पर एंटी-इंकंबेंसी वोट को अपनी ओर खींच लिया और पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगा दी।
#TamilNaduElection2026 #ThalapathyVijay #TVK #TamilNaduResults #DMKvsAIADMK #VijayPolitics #AssemblyElection2026 #Vijay