पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सबसे बड़ा झटका लगा है... तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों ने पार्टी से नाता तोड़ते हुए त्रिपुरा की नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया यानी NCPI में विलय कर लिया है। एक साथ इतने सांसदों के पाला बदलने से टीएमसी को केंद्र की राजनीति में अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। पार्टी में विलय से पहले सभी 20 बागी सांसदों ने दिल्ली में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की। सांसदों ने बकायदा स्पीकर को पत्र सौंपकर सदन में अपने आधिकारिक विलय की जानकारी दी और लोकसभा में अपने लिए एक अलग बेंच आवंटित करने की मांग भी रखी।
#tmcsplit #nationalistcitizensparty #tmccrisis #westbengaltmcrisis #mamatabanerjee #tmc