Bengal Politics: FIR के बाद अब 'दीदी' को मिला लीगल नोटिस! | Mamata Banerjee | Kakoli Ghosh

Updated: June 14, 2026 7:37 PM

कोलकाता में TMC सांसद काकोली घोष दस्तीदार के बेटे बैद्यनाथ घोष ने पार्टी नेताओं और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि महुआ मोइत्रा, सौगत रॉय, सोनाली गुहा और कल्याण बनर्जी समेत कई नेताओं ने उनके परिवार को लेकर विवादित बयान दिए। बैद्यनाथ घोष ने आरोप लगाया कि उनके विधायक टिकट को लेकर पार्टी के भीतर गलत बातें फैलाई गईं और यह सब ममता बनर्जी के इशारे पर कराया गया। उनके इस बयान के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।

#TMC #KakoliGhoshDastidar #BaidyanathGhosh #MamataBanerjee #MahuaMoitra #KalyanBanerjee #WestBengalPolitics