कोलकाता, पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री सुभेंदु ने बताया कि तारातला इलाके में राहत और बचाव कार्य जारी है, जहां राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें मौके पर अभियान चला रही हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद शहर के कई इलाकों में निर्माणाधीन इमारतों का विशेष सुरक्षा ऑडिट कराया जाएगा। साथ ही जिस आर्किटेक्ट, प्लानर और निर्माण कंपनी की लापरवाही सामने आएगी, उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि NDRF की तर्ज पर एक विशेष सिविल डिफेंस टीम का गठन किया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं के दौरान तेजी से राहत और बचाव कार्य किए जा सकें।
#Taratala #RoofCollapse #Kolkata #WestBengal #CMSubhendu #NDRF #RescueOperation #BuildingCollapse #CivilDefence