सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ये वीडियो आगरा के विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का बताया जा रहा है। जिसमें करीब 10 से 15 लोग ताजमहल के मुख्य मकबरे के फर्श पर बैठकर... तालियां बजाते हुए... पूरे आनंद में... भजन-कीर्तन करते हुए दिखाई दे रहे हैं... ऐसे में बकरीद से पहले सामने आए इस वीडियो ने ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक गतिविधियों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.... लिहाजा... वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों तक हलचल भी मचा दी है... हालांकि, IANS इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है... लेकिन वीडियो सामने आने के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी ASI ने मामले को गंभीरता से ले लिया है।
#TajMahal #ViralVideo #Bakrid #TajMahalNews #UPNews #CISF #PoliticalNews