लगातार तीसरी बार T20 World Cup सेमीफाइनल में India vs England, जानें किसका पलड़ा भारी?

Updated: March 2, 2026 9:56 PM

टी20 क्रिकेट विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने धमाकेदार एंट्री कर ली है। दरअसल, बीते दिन यानी रविवार को खेले गए अहम मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्ट इंडीज को 5 विकेट से हराकर न सिर्फ मैच जीता, बल्कि सेमीफाइनल का टिकट भी पक्का कर लिया। अब 5 मार्च को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया की इंग्लैंड से भिड़ंत होगी। बता दें कि भारतीय टीम रिकॉर्ड छठी बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची है। इतना ही नहीं, लगातार तीसरी बार टीम इंडिया अंतिम चार में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। खास बात ये है कि पिछली दो बार भी भारत का सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड से ही हुआ था। यानी टी20 विश्व कप में भारत और इंग्लैंड के बीच ये लगातार तीसरा सेमीफाइनल होगा।

#INDvsENG #T20WorldCup2026 #TeamIndia #IndiaVsEngland #SemifinalClash #WankhedeStadium #CricketFever