मेट्रो की रफ्तार से दौड़ेगा सूरत - ट्रायल रन शुरू, ट्रैफिक से मिलेगी राहत | Gujarat Metro | Metro

Updated: April 24, 2026 2:47 PM

सूरत, गुजरात: अहमदाबाद के बाद अब डायमंड सिटी 'सूरत' भी मेट्रो के सफर के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात सरकार आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और शहरी परिवहन को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश में मेट्रो नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रही है। इसी के तहत गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए सूरत में ड्रीम सिटी और अलथान टेनामेंट के बीच 8.5 किलोमीटर लंबे रूट पर मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन शुरू कर दिया है। यानी अब सूरतवासियों का मेट्रो के सफर का सपना साकार होने वाला है। मेट्रो सेवा शुरू होने से सूरत के लोगों को जहां ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी, वहीं उन्हें तेज, सुरक्षित और ईको-फ्रेंडली यात्रा का बेहतर विकल्प मिलेगा।

#SuratMetro #MetroTrial Run #GujaratMetro #SmartCity #MetroNews #MakeInIndia #EcoFriendlyTravel #TrafficSolution #SmartMobility