Surat में AI से Malaria-Dengue और चिकनगुनिया पर हाईटेक वार!

Updated: May 23, 2026 11:27 PM

सूरत म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (SMC) ने शहर को मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी वेक्टर जनित बीमारियों से मुक्त बनाने के लिए एआई आधारित प्रेडिक्शन मॉडल पर काम शुरू किया है। हेल्थ ऑफिसर डॉ. प्रदीप उमरीकर के अनुसार, यह परियोजना अमेरिका और न्यूयॉर्क की यूनिवर्सिटीज के सहयोग से विकसित की जा रही है। इसके तहत शहर के 100 घरों, कंस्ट्रक्शन साइट्स और कैटल शेड्स में डेटा लॉगर लगाए गए हैं, जो तापमान और नमी के स्तर की लगातार निगरानी करेंगे। एआई तकनीक के जरिए उन क्षेत्रों की पहचान की जाएगी जहां मच्छरों के पनपने और बीमारियां फैलने की आशंका अधिक है। सूरत की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए यह मॉडल संक्रमण रोकने में अहम भूमिका निभाएगा। अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन भी इस परियोजना से जुड़ा है।


#Surat #AIForHealth #MalariaFreeSurat #DengueControl #SmartCity #HealthTech #SMC