दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) का प्रदर्शन आज अपने 32वें दिन में प्रवेश कर चुका है। आंदोलन की धार को तेज करते हुए CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने साफ कह दिया है कि अब वे बातचीत के लिए खुद नहीं जाएंगे, बल्कि सरकार को जंतर-मंतर आना होगा। इस बीच, दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है, जहाँ डॉक्टरों की विशेष टीम उनकी देखरेख कर रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने मेदांता पहुंचकर उनसे मुलाकात की है।
#SonamWangchuk #MedantaHospital #JPNadda #CJPProtest #JantarMantarDelhi #UddhavThackeray #AkhileshYadav #BreakingNewsHindi #NEETExam #PoliticalUpdates