IPL 2026 से पहले शशांक सिंह ने ‘JioStar Press Room’ में बातचीत के दौरान पंजाब किंग्स (PBKS) के युवा खिलाड़ियों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि टीम के यंगस्टर्स की सबसे बड़ी खासियत उनका बेखौफ अंदाज और आत्मविश्वास है। शशांक सिंह ने बताया कि प्रियांश आर्य, नेहल वढेरा, सूर्यांश शेडगे, मुशीर खान और हरनूर सिंह जैसे युवा खिलाड़ी ज्यादा सोचते नहीं हैं, जो उनके खेल को और बेहतर बनाता है। उनके मुताबिक, IPL जैसे बड़े मंच पर सफलता का सबसे बड़ा मंत्र कॉन्फिडेंस है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जहां अनुभवी खिलाड़ी छोटी-छोटी गलतियों पर ज्यादा सोचते हैं, वहीं युवा खिलाड़ी बिना दबाव के खेलते हैं और यही उनकी ताकत है। हालांकि, शशांक सिंह ने यह भी माना कि इन खिलाड़ियों में थोड़ी मैच्योरिटी की कमी हो सकती है, लेकिन समय के साथ वह भी आ जाएगी। उनका मानना है कि PBKS के युवा खिलाड़ियों की यही निडर सोच और आत्मविश्वास टीम की ऊर्जा को बढ़ाते हैं और ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी सकारात्मक बनाते हैं।
#ShashankSingh #PBKS #PunjabKings #IPL2026 #IPLInterview #YoungPlayers #FearlessCricket #ConfidenceGame #CricketTalk #IPLNews #IndianCricket #BreakingSports #TeamPBKS #YoungTalent #CricketLife