बंगाल चुनाव पर संजय सरावगी का बड़ा बयान, BJP की जीत का दावा | Exit Poll | WBengal Election

Updated: April 30, 2026 5:22 PM

पटना, बिहार: पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल को लेकर बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल के नतीजे साफ संकेत दे रहे हैं कि इस बार पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार बनने जा रही है। उनके मुताबिक, पहली बार राज्य में मतदाता बिना डर और दबाव के घरों से निकलकर शांतिपूर्ण माहौल में मतदान कर पाए हैं। संजय सरावगी ने दावा किया कि पहले के चुनावों में हिंसा, बूथ कैप्चरिंग और कई लोगों की मौत जैसी घटनाएं आम थीं, लेकिन इस बार माहौल काफी बेहतर और सुरक्षित रहा। उन्होंने TMC पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्रीय बलों के अधिक उपयोग के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। उनके अनुसार, पहले कई चरणों में चुनाव होते थे और हर चरण में बड़ी संख्या में केंद्रीय बल तैनात किए जाते थे, जबकि इस बार भी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग फिर से चुनाव में कब्जा और हिंसा फैलाना चाहते थे, लेकिन इस बार मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के चलते ऐसा संभव नहीं हो पाया।

#SanjaySaraogi #BJP #WestBengalElections #ExitPoll #BengalPolitics #TMC #ElectionNews #BJPWins #Election2026