Sanjay Raut ने BJP पर लगाए TVK विधायकों को 35-35 करोड़ रुपये के ऑफर, एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप!

Updated: July 2, 2026 6:47 PM

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सत्ता के नशे में सत्तारूढ़ पार्टी विपक्षी दलों को तोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि तमिलनाडु में टीवीके के 15 विधायकों को 35-35 करोड़ रुपये तक का ऑफर देकर तोड़ने की कोशिश की गई। संजय राउत ने कहा कि विपक्षी नेताओं पर ईडी-सीबीआई जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर दबाव बनाया जा रहा है। राउत ने यह भी कहा कि एक दिन ऐसा आएगा जब सत्ता बदलने पर वे भी जवाबी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस दिन सेंट्रल एजेंसी हमारे पास आएगीं तो बीजेपी के 10 मिनट में 10 टुकड़े हो जाएंगें। उनके इन बयानों से सियासी माहौल एक बार फिर गरमा गया है।

#SanjayRaut #BJP #TVK #TamilNaduPolitics #ShivSenaUBT #PoliticalNews #ED #CBI #BreakingNews #IndianPolitics