पटना, बिहार: बिहार में हुए एनकाउंटर पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि सोनू यादव का एनकाउंटर हो चुका है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी स्पष्ट किया है कि किसी भी हाल में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। इसका सीधा संदेश है कि अपराध बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, निशांत कुमार की यात्रा पर संजय सरावगी ने कहा कि यह अच्छी बात है। वह युवा और प्रतिभाशाली हैं। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी यात्रा की शुरुआत चंपारण से किया करते थे और वह उन्हीं के पदचिह्नों पर चल रहे हैं। साथ ही, पश्चिम बंगाल में कल होने वाली मतगणना पर संजय सरावगी ने कहा कि मतगणना के दौरान पर्यवेक्षक मौजूद रहते हैं, यह कोई नई बात नहीं है। चुनाव आयोग मतदान और मतगणना कराने के लिए जिम्मेदार है। लेकिन जिस तरह ममता बनर्जी अपने कार्यकर्ताओं और आम जनता को भड़का रही हैं, वह किसी भी राजनीतिक नेता के लिए उचित नहीं है।
#SanjaySaraogi #MamataBanerjee #BiharPolitics #WestBengalPolitics #BengalElection #IndianPolitics #LatestNews