मुंगेर, बिहार: मुंगेर के तारापुर में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की खबर पर उनके परिवार में जश्न का माहौल है. उनके बड़े भाई देवनंदन चौधरी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ये पूरे समाज के लिए गर्व की बात है और उनके पिता का सपना पूरा हुआ है. परिवार के सदस्यों ने इसे होली और दीपावली एक साथ मनाए जाने जैसा बताया. वहीं उनकी भतीजी कंचन कुमारी ने भी खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी. लखनपुर स्थित घर पर परिजनों ने रंग-गुलाल लगाकर जश्न मनाया.
#SamratChoudhary #BiharCM #BiharPolitics #MungerNews #Tarapur #FamilyCelebration #PoliticalUpdate