पटना, बिहार: नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद पटना में हुई एनडीए विधानमंडल की बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से दल का नेता चुना गया है। जिसके बाद ये स्पष्ट हो गया है कि वे बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। एनडीए विधान मंडल दल का नेता चुने जाने के बाद उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुझे पार्टी ने विभिन्न जिम्मेदारियां दी हैं। उन्होंने नीतीश कुमार को भी बधाई दी और कहा कि उनके मार्गदर्शन में आगे भी बिहार के विकास के लिए काम करते रहेंगे।
#SamratChoudhary #BiharCM #BiharPolitics #NDA #NitishKumar #BJPIndia #PoliticalNews