Samrat Chaudhary बने Bihar के CM, Nitish Kumar के बाद बड़ा बदलाव!

Updated: April 15, 2026 8:44 PM

तमाम अटकलों और कयासों के बाद आखिरकार बिहार को अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया है। बीजेपी के दिग्गज और फायरब्रांड नेता सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। पटना स्थित लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं सम्राट चौधरी के साथ ही जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस नई टीम को अनुभव और ऊर्जा का मिश्रण बताया जा रहा है, जिससे राज्य के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


#SamratChaudhary #NitishKumar #BiharPolitics #BiharCM #NDA #BJP #JDU #SamratChaudharyNews