इंदौर में रंगपंचमी की गैर शुरू | राजवाड़ा पर उमड़ी हजारों की भीड़ | रंगों में डूबा पूरा शहर

Updated: March 8, 2026 7:26 PM

मध्य प्रदेश के इंदौर में रंगपंचमी का त्योहार पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। शहर के ऐतिहासिक Rajwada Palace पर रंगपंचमी की प्रसिद्ध गैर पहुंचना शुरू हो गई है। एक के बाद एक गैर के राजवाड़ा पहुंचने का सिलसिला जारी है और बड़ी संख्या में शहरवासी यहां इकट्ठा होकर रंगों के इस त्योहार का आनंद ले रहे हैं।


लोग एक-दूसरे पर रंग डालकर, ढोल-नगाड़ों और उत्सव के माहौल के बीच रंगपंचमी का जश्न मना रहे हैं। इंदौर की रंगपंचमी देशभर में अपनी अनोखी परंपरा और भव्यता के लिए जानी जाती है, जहां हर साल हजारों लोग इस उत्सव में शामिल होते हैं।



#Rangpanchami #Indore #Rajwada #IndoreRangpanchami #FestivalOfColors #MadhyaPradesh #IndoreFestival #Rangpanchami2026 #HoliCelebration #IndianFestivals