Maharashtra: अयोध्या में Akola की मिठास, Ram Navami पर 3 लाख लड्डुओं का प्रसाद वितरण

Updated: March 18, 2026 5:34 PM

महाराष्ट्र: भगवान राम के जन्मोत्सव श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर अयोध्या में इस बार भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। महाराष्ट्र के अकोला से अभ्यंकर परिवार 3 लाख राजगिरा लड्डुओं का प्रसाद तैयार कर रहा है, जिसे रामभक्तों में नि:शुल्क वितरित किया जाएगा। पिछले वर्ष 1 लाख लड्डुओं का वितरण करने के बाद इस बार संख्या तीन गुना बढ़ाकर 3 लाख कर दी गई है, जो उनकी गहरी आस्था और सेवा भाव को दर्शाता है। इस पहल के लिए करीब 1500 किलो गुड़ और 1500 किलो राजगिरा का उपयोग किया जा रहा है। खास बात यह है कि इस सेवा कार्य में अभ्यंकर परिवार के साथ-साथ स्थानीय लोग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। 22 मार्च को ये लड्डू अयोध्या भेजे जाएंगे, जहां रामनवमी के मौके पर श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में बांटे जाएंगे। यह पहल श्रद्धा, सेवा और भक्ति का एक सुंदर उदाहरण बनकर सामने आई है।

#RamNavami #Navratri #Navratri2026 #Ayodhya #LordRam #Akola #UttarPradesh #PrasadSeva #Bhakti #HinduFestival #RamBhakt #SpiritualIndia #TrendingNews #SevaBhav #IndiaNews