पुणे, महाराष्ट्र: रामदास अठावले ने पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में जहरीली शराब से हुई मौतों पर कहा कि अवैध शराब के अड्डों को पूरी तरह बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस कई बार कार्रवाई करती है, लेकिन ये अवैध धंधे फिर से शुरू हो जाते हैं। ऐसी जहरीली शराब बनाने में अलग-अलग खतरनाक केमिकल मिलाए जाते हैं, जिसकी वजह से लोगों की जान चली जाती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि हाथ से बनी अवैध शराब पीने से बचें। आठवले ने कहा कि अगर कोई शराब पीता भी है, तो केवल लाइसेंस वाली “देसी दारू” ही सीमित मात्रा में पीनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में कई अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है, लेकिन सिर्फ कार्रवाई काफी नहीं है। अवैध शराब के कारोबार को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए स्थायी समाधान जरूरी है।
#RamdasAthawale #Pune #Maharashtra #PimpriChinchwad #ToxicLiquor #IllegalLiquor #LiquorTragedy #PuneNews #Maharashtra