राष्ट्रपति से जुड़े मामले को लेकर बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार राहुल सिन्हा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। राहुल सिन्हा ने आरोप लगाया कि यह पूरी साजिश मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर रची गई है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रपति और आदिवासी जनजातियों का अपमान करना है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना के बाद मुख्यमंत्री को अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। साथ ही उन्होंने इस पूरे मामले की कड़ी निंदा भी की।
#RahulSinha #MamataBanerjee #BJP #TMC #WestBengalPolitics #KolkataNews #IndianPolitics #PresidentIssue #TribalCommunity #BreakingNews #LatestNews