Rahul Gandhi ने पेश की इंसानियत की मिसाल, घायलों को देख रुकवा दिया अपना काफिला

Updated: February 24, 2026 9:29 PM

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज सुबह अपने नई दिल्ली स्थित आवास से भोपाल के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम के लिए काफिला रफ्तार से आगे बढ़ रहा था कार्यक्रम तय था… तभी रास्ते में कुछ ऐसा हुआ... जिसने इस राजनीतिक यात्रा को इंसानियत की मिसाल में बदल दिया। दरअसल, सफर के दौरान सड़क किनारे एक्सीडेंट में घायल एक ऑटो ड्राइवर दर्द से कराह रहा था। ऐसे में एक ओर समय से भोपाल पहुंचने की जल्दीबाजी थी... तो वहीं दूसरी तरफ सड़क पर पड़ा घायल... लेकिन राहुल गांधी ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए तुरंत अपना काफिला रुकवा दिया। गाड़ी से उतरे और सीधे घायल के पास पहुंच गए... जिसके बाद उन्होने घायल का हालचाल पूछा… और उसकी चोट को देखकर परेशान हो गए। घायल को देखकर राहुल गांधे के चेहरे पर चिंता साफ झलक रही थी। लिहाजा... उन्होंने बिना किसी देरी के अपने साथ मौजूद सहयोगियों को तुरंत निर्देश दिया कि घायल के उचित उपचार में मदद करें।


#RahulGandhi #Congress #RoadAccident #DelhiTOBhopal #PoliticalNews #Humanity