"Compromised हैं Nitish Kumar", Rahul Gandhi के बयान पर बवाल!

Updated: April 21, 2026 8:33 PM

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने बिहार की राजनीति और खास तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार पर तंज कसा है। दरअसल, तमिलनाडु के थूथुकुडी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बीजेपी और उसके सहयोगियों पर निशाना साधते हुए बड़ा आरोप लगाया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा, "जो लोग AIADMK को कंट्रोल करते हैं, वे पूरी तरह से अमित शाह और मिस्टर नरेंद्र मोदी के कंट्रोल में हैं। देखिए बिहार में क्या हुआ, सीएम को हटा दिया गया और एक बीजेपी के आदमी को बिठा दिया गया। क्यों? ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि बिहार के सीएम एक कॉम्प्रोमाइज्ड आदमी थे। उन्होंने एक शब्द भी नहीं कहा और चुपचाप राज्यसभा चले गए।" वहीं राहुल गांधी के इस बयान के बाद बिहार समेत पूरे देश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। एनडीए के नेताओं ने इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और राहुल गांधी पर पलटवार किया है।


#RahulGandhi #NitishKumar #BiharPolitics #PoliticalControversy #CongressVsBJP #IndianPolitics #PoliticalNews