"विपक्षी दलों में भगदड़ मची हुई है", Raghav Chadha के BJP में आने पर बोले Sanjay Saraogi!

Updated: April 25, 2026 6:15 PM

पटना, बिहारः आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी छोड़ बीजेपी ज्वाइन कर ली है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सराओगी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी में भगदड़ मची हुई है, यहां तक कि सभी दलों में भगदड़ मची हुई है। जो दूसरे दलों के अच्छे नेता हैं वो बीजेपी की नीतियों में भरोसा कर रहे हैं और वो बीजेपी में आने के लिए तैयार हैं। वहीं उन्होंने मोहन भागवत के भारत के विश्व गुरू बनने वाले बयान पर कहा है कि सरसंघचालक ने बिल्कुल सही बोला है। पीएम मोदी ने बंगाल के पहले चरण के मतदान के बाद अपने विचार रखे। संजय सराओगी ने इस पर कहा है कि बंगाल की जनता ममता दीदी से परेशान हैं।


#RaghavChadha #SanjaySaraogi #BJP #AAP #BiharPolitics #WestBengalElections #PoliticalNews