नागपुर, महाराष्ट्र: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आम आदमी पार्टी जिस प्रकार के सपने दिखाकर सत्ता में आई थी उसे पार्टी ने जनता का विश्वासघात किया और कई लोग लगातार आम आदमी पार्टी से मोह भंग होकर टूटते रहे। एंटी करप्शन आंदोलन का बुर्का ओढ़कर केवल सत्ता की राजनीति की गई। वहीं मुंबई में हिंदी मराठी विवाद के फिर उभरने और संजय निरुपम और एमएनएस कार्यकर्ताओं में झड़प को लेकर सीएम फडणवीस ने कहा कि सरकार की भूमिका यह होगी कि इस प्रकार से विवाद ना हो जो हमारे यहां पर ऑटो चालक हैं या जो टैक्सी चालक हैं इनमें से जिनको मराठी नहीं आती उनको हम मराठी सिखाएंगे।
#RaghavChadha #DevendraFadnavis #BJP #AamAadmiParty #MaharashtraPolitics #MumbaiNews #PoliticalUpdate