"मैं हारा नहीं हूं", Aam Aadmi Party पर Raghav Chadha का पलटवार!

Updated: April 4, 2026 9:46 PM

आम आदमी पार्टी की अंदरूनी सियासत इस वक्त सुर्खियों में है। राज्यसभा में पार्टी के उप नेता पद से राघव चड्ढा को हटाए जाने के फैसले ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। पार्टी ने उनकी जगह अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब खुद राघव चड्ढा का पहला रिएक्शन सामने आया है, जिसने इस विवाद को और हवा दे दी है। चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करते हुए लिखा- “खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं।" उनके इस बयान को कई मायनों में देखा जा रहा है। क्या यह पार्टी नेतृत्व के फैसले पर असहमति है या फिर एक राजनीतिक संदेश।


#RaghavChadha #AamAadmiParty #AAPPolitics #RajyaSabha #PoliticalNewsIndia #IndianPolitics #BreakingNews