कृष्णनगर, पश्चिम बंगाल में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कानून अत्याचारियों और भ्रष्टाचारियों को पूरी तरह जवाबदेह बनाएगा और जिन्होंने जनता को लूटा है, उन्हें वापस करना होगा। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार घुसपैठियों को बढ़ावा देती है और उनके लिए फर्जी दस्तावेज़ तक बनवाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाना जरूरी है ताकि सीमाएं सुरक्षित रह सकें। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस, सेना, बीएसएफ और नागरिक मिलकर ही सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि 4 मई के बाद बंगाल में भी सुरक्षा की गारंटी शुरू होगी और ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र लागू होगा।
#PMModi #WestBengal #TMC #BJP #ModiSpeech #BJPvsTMC #Election2026 #SabkaSaathSabkaVikas