नारी शक्ति वंदन सम्मेलन: वो बात आज भी मेरे लिए एक लेसन है… PM Modi | Nari Shakti | Women Empowerment

Updated: April 13, 2026 6:20 PM

दिल्ली में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं से जुड़ा एक दिलचस्प अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि एक छोटे से गांव की पंचायत की 13 महिला सदस्य उनसे मिलने आई थीं, जिनमें से कई ज्यादा पढ़ी-लिखी भी नहीं थीं। PM मोदी ने कहा कि उन्हें लगा था कि शायद ये महिलाएं किसी के कहने पर आई होंगी या अपने गांव से जुड़ी कुछ मांगें लेकर आई होंगी। लेकिन जब वे उनसे मिले, तो उनके हाथ में कोई कागज नहीं था और उन्होंने कोई मांग भी नहीं रखी। प्रधानमंत्री ने बताया कि जब उन्होंने उनसे मिलने का कारण पूछा, तो महिलाओं ने कहा कि “हमारे पास कोई काम नहीं है, हम बस चुनी गई हैं, इसलिए आपसे मिलने आ गए।” इस अनुभव के जरिए PM मोदी ने महिलाओं की सादगी, आत्मविश्वास और लोकतंत्र में उनकी बढ़ती भागीदारी को रेखांकित किया।

#PMModi #NarendraModi #NariShakti #WomenEmpowerment #NariShaktiVandan #DelhiEvent #WomenLeadership #Panchayat #InspiringStory