प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ‘नागरिक देवो भव’ मंत्र को रेखांकित करते हुए नागरिक-केंद्रित सार्वजनिक सेवाओं के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कर्मयोगी साधना सप्ताह 2026 का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बदलती दुनिया के साथ देश के आगे बढ़ने के लिए सार्वजनिक सेवाओं को लगातार अपडेट करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि कर्मयोगी साधना सप्ताह इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी है और सरकार के कार्य करने का मूल मंत्र ‘नागरिक देवो भव’ है। प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के इस दौर में, जहां दुनिया और व्यवस्थाएं तेजी से बदल रही हैं, वहीं भारत भी उसी गति से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में समय के अनुसार सार्वजनिक सेवाओं को निरंतर बेहतर बनाना जरूरी है।
#PMModi #NarendraModi #KarmayogiSaptah #NagrikDevoBhav #CitizenCentric #PublicService #NewIndia #Governance #IndiaProgress #DigitalIndia #GoodGovernance #ModiSpeech #IndiaNews #Bharat #ViksitBharat