सरायकेला, झारखंड: डायन प्रथा के खिलाफ संघर्ष कर समाज में अपनी अलग पहचान बनाने वाली पद्मश्री सम्मानित छुटनी महतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सात अपीलों का समर्थन करते हुए कहा कि ये देशहित, आर्थिक मजबूती और लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ये पहल किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं बल्कि आम नागरिकों के कल्याण और आत्मनिर्भर भारत को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। छुटनी महतो ने विशेष रूप से खाद्य तेल के सीमित उपयोग की अपील का समर्थन करते हुए कहा कि इससे परिवारों का घरेलू खर्च कम होगा और लोगों की सेहत भी बेहतर रहेगी। उन्होंने कहा कि आज के समय में लोगों को स्वास्थ्य और संसाधनों के सही उपयोग के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। स्वदेशी अपनाने और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने पर उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों के इस्तेमाल से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही उन्होंने देशवासियों से प्रधानमंत्री मोदी की अपीलों को गंभीरता से अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।
#PMModi #NarendraModi #ChhutniMahato #PadmaShri #NationFirst #AtmanirbharBharat #Swadeshi #VocalForLocal