संसद के मानसून सत्र (Monsoon Session 2026) का आज से आधिकारिक आगाज हो चुका है। सत्र शुरू होने से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन परिसर में मीडिया को संबोधित किया और देशहित में सार्थक चर्चा की उम्मीद जताई। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में साफ कहा कि जहां तर्क और तथ्य मजबूत होते हैं, वहाँ शोर-शराबे या ऊंची आवाज की कोई जरूरत नहीं होती। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के सांसदों से सकारात्मक सोच और तर्कों के आधार पर सदन में बहस करने की अपील की है।
#PMModi #MonsoonSession #ParliamentNews #IndianPolitics #ModiSpeech #BreakingNews #SansadBhavan #LatestNewsHindi #PoliticalUpdates