प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्लोवाकिया यात्रा भारतीय समुदाय के लिए एक यादगार और ऐतिहासिक क्षण है। यह पहला मौका है जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंच रहे हैं, जिससे वहां भारतीय मूल के नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।स्लोवाकिया में रह रहे भारतीय पेशेवर, छात्र और व्यवसायी मोदी सरकार की नीतियों की जमकर सराहना कर रहे हैं। प्रवासियों का मानना है कि पिछले कुछ वर्षों में भारत ने आर्थिक और तकनीकी क्षेत्र में जो छलांग लगाई है, उसका लोहा पूरी दुनिया मान रही है।
#PMModi #ModiVisit #SlovakiaVisit #Bratislava #IndiaSlovakia #IndianDiaspora #GlobalIndia #ModiAbroad