आतंक पर एक साथ India-Israel... PM Modi का बड़ा ऐलान!

Updated: February 27, 2026 7:50 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय इजरायल यात्रा का दूसरा दिन कई मायनों में ऐतिहासिक और अहम रहा। दरअसल, बीते दिन यानी गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-इजरायल संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अपने भाषण की शुरुआत हिब्रू शब्द "शालोम" यानी नमस्कार से की। इस आत्मीय अभिवादन से साथ ही उन्होंने इजरायल की सरकार और वहां की जनता द्वारा किए गए गर्मजोशी से स्वागत के लिए दिल से आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि, "बुधवार को इजरायल की संसद, नेसेट, को संबोधित करने का अवसर मिला।" उन्होंने याद दिलाया कि नौ साल पहले भी वे यहां आए थे, और इतने लंबे अंतराल के बाद फिर से इजरायल आना उनके लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि इस बार की यात्रा कई मायनों में खास है, क्योंकि दोनों देशों के रिश्ते अब एक नए चरण में प्रवेश कर रहे हैं।


#pmmodi #IndiaIsraelRelations #StrategicPartnership #AntiTerrorAlliance #ModiInIsrael #UPInIsrael #IndiaIsraelCooperation