Varanasi में PM Modi की धूम, दो दिवसीय दौरे को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह!

Updated: April 28, 2026 7:09 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान काशी पूरी तरह उत्सव के रंग में रंगी हुई नजर आ रही है। घाटों से लेकर शहर की गलियों तक हर तरफ उल्लास और उत्साह का माहौल है। खासतौर पर महिलाओं में प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर जबरदस्त खुशी देखी जा रही है। पश्चिम बंगाल में चल रहे चुनावी माहौल के बीच काशी पहुंची बंगाली महिलाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। करीब दो दर्जन महिलाएं गंगा घाटों पर एकत्र हुईं और शंखनाद कर अपनी खुशी का इजहार किया। महिलाओं का कहना है कि वे बंगाल में चुनावी जीत को लेकर आश्वस्त हैं और उसी खुशी में काशी में यह आयोजन कर रही हैं।


#PMModi #Varanasi #ModiInVaranasi #Kashi #ModiVisit #IndiaNews