PM Modi ने नहीं... जनता ने किया Noida International Airport का उद्घाटन! | Jewar Airport

Updated: March 28, 2026 9:16 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एशिया के सबसे बड़े नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन कर दिया। हालांकि, उन्होंने इसे एक अलग ही अंदाज़ में जनता को समर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान मंच से उन्होंने कहा कि असल में इस एयरपोर्ट का उद्घाटन वे नहीं, बल्कि यहां मौजूद जनता कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से अपने मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट जलाने का आग्रह किया। जैसे ही हजारों लोगों ने एक साथ अपनी फ्लैश लाइट ऑन की, पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। इस अनोखे दृश्य के बीच प्रधानमंत्री ने कहा कि यह एयरपोर्ट जनता की अमानत है, उनका भविष्य है और उनके परिश्रम का प्रतीक है।


#NoidaInternationalAirport #PMModi #AirportInauguration #DevelopedUP #InfrastructureIndia #JevarAirport #VikasKiUdaan