Petrol Price Hike: पेट्रोल के बढ़ते दाम! कहीं राहत, कहीं टेंशन | Ground Report India

Updated: March 20, 2026 9:29 PM

देश में गैस संकट की आहट के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। कहीं प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े हैं, तो कहीं सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं। इस बीच देश के अलग-अलग शहरों- चंडीगढ़, जयपुर, हुबली और बीदर से लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कहीं लोग कीमतों में बढ़ोतरी को आम आदमी पर बोझ बता रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सरकार हालात को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है और फिलहाल घबराने की स्थिति नहीं है। हालांकि, लोगों की चिंता साफ है कि अगर पेट्रोल-डीजल के दाम आगे बढ़ते हैं, तो इसका सीधा असर महंगाई पर पड़ेगा और आम जनता की मुश्किलें बढ़ेंगी। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतें किस दिशा में जाती हैं और सरकार आम जनता को कितनी राहत दे पाती है।

#PetrolPriceHike #FuelPrice #PetrolDiesel #Chandigarh #Jaipur #Hubballi #Bidar #Inflation #IndiaNews #GroundReport #PetrolPriceToday #BreakingNews #CommonMan #Mahangai #FuelCrisis #GasCrisis