Petrol Diesel Price Hike: महंगाई का डबल अटैक! पेट्रोल-डीजल ₹3 महंगे, CNG के भी बढ़े दाम

Updated: May 15, 2026 1:04 PM

दिल्ली: 15 मई की सुबह आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा, जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई। नई दरों के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल अब ₹97.77 प्रति लीटर और डीजल ₹90.67 प्रति लीटर हो गया है। बढ़ी हुई कीमतें 15 मई से लागू कर दी गई हैं। करीब दो साल बाद ईंधन के दामों में इस तरह की बढ़ोतरी देखने को मिली है। पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ CNG की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। प्रमुख शहरों में CNG करीब ₹2 प्रति किलो तक महंगी हो गई है। दिल्ली में अब CNG ₹79.09 प्रति किलो के हिसाब से मिलेगी। दाम बढ़ने की खबर मिलते ही राजधानी के कई पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी इस बढ़ोतरी की बड़ी वजह है। ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ने से पहले जहां क्रूड ऑयल करीब 70 डॉलर प्रति बैरल था, वहीं अब इसकी कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। बढ़ती लागत के दबाव में तेल कंपनियों ने कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया। हालांकि, ईंधन और CNG के दाम बढ़ने से आम लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है और सरकार को राहत देने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए।

#PetrolPriceHike #DieselPriceHike #CNGPriceHike #FuelPriceHike #PetrolDiesel #CNG #Inflation #DelhiNews #BreakingNews