निया भर में गैस और तेल संकट के बीच भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ा भरोसा दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल बैठक में पेट्रोल, डीजल, खाद और जरूरी वस्तुओं की सप्लाई को लेकर समीक्षा की गई। सरकार ने साफ कहा है कि देश में किसी भी तरह की ईंधन कमी नहीं है और सप्लाई चेन पूरी तरह सामान्य है। बैठक में पेट्रोलियम, खाद, बिजली, रेलवे और खाद्य मंत्रालय समेत कई बड़े विभागों के मंत्री शामिल हुए। सरकार ने यह भी बताया कि कुछ जगहों पर जो कमी की खबरें आ रही हैं, उनकी वजह असली संकट नहीं बल्कि जमाखोरी और पैनिक बाइंग है। भारत इस समय दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रिफाइनिंग देश है और देश में 22 रिफाइनरियां लगातार काम कर रही हैं। सरकार ने लोगों से अफवाहों से बचने और घबराहट में खरीदारी न करने की अपील की है।
#PetrolDiesel #FuelCrisis #RajnathSingh #PetrolPrice #DieselPrice #OilCrisis #IndiaNews #BreakingNews #FuelSupply