पटना, बिहार: बिहार की राजधानी पटना में एनडीए द्वारा आयोजित महिला जन आक्रोश मार्च पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी विधायक रामकृपाल यादव ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक को पास न कराकर कांग्रेस और उनके सहयोगियों ने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने ऐतिहासिक भूल की है और उसके खिलाफ ही बिहार के सभी जिले में महिलाएं अपना आक्रोश प्रकट कर रही हैं और पटना में हो रहा है। वहीं उन्होंने प्रियंका गांधी के महिला आरक्षण वाले बयान पर कहा कि इससे उनकी महिला विरोधी मानसिकता नजर आ रही है।
#Patna #Bihar #RamKripalYadav #MahilaJanAakrosh #WomenReservation #NDA #BJP #Congress #PriyankaGandhi #BiharPolitics