Nishant Kumar पर पप्पू यादव का बयान | कहा- राजनीति में कायम की नैतिकता की मिसाल | Pappu Yadav

Updated: April 17, 2026 3:18 PM

दिल्ली: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने निशांत कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। पप्पू यादव ने कहा कि निशांत कुमार ने एक मिसाल कायम की है। जहां लोग मंत्री, विधायक और सांसद बनने के लिए दौड़ में लगे रहते हैं, वहीं निशांत कुमार ने अपने पिता नीतीश कुमार की राजनीति को संभालने के साथ-साथ एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि निशांत ने यह साबित किया है कि वे किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे और अपनी नैतिक मूल्यों की राजनीति पर कायम रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि निशांत कुमार ने साफ तौर पर दिखाया कि वे अपने पिता के नाम पर राजनीति नहीं करना चाहते, बल्कि अपने दम पर आगे बढ़ना चाहते हैं। पप्पू यादव के अनुसार, निशांत कुमार भविष्य की राजनीति का चेहरा बन सकते हैं और उन्होंने समाज के सामने एक नई सोच पेश की है।

#PappuYadav #NishantKumar #NitishKumar #BiharPolitics #IndiaPolitics #BiharNews #PoliticalNews