दिल्लीः बिहार में राज्यसभा चुनाव में एनडीए को पांचों सीट पर जीत मिली। जिसे लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव विपक्ष के 4 विधायकों द्वारा वोट ना डालने पर तीखी प्रतिक्रिया दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी लोकतांत्रिक मूल्यों को खत्म करती है क्योंकि उसके पास बहुत पैसा है। जब लोकसभा और विधानसभा में 5-5 हजार रूपये में वोट खरीदती है, तो सोचो कि उनके पास कितना पैसा है। गाय, कुत्ता, बिल्ली की तरह अब जनप्रतिनिधि बिकने लगे हैं। खरीददार होना चाहिए और खरीददार बैठा हुआ है। लेकिन ये तो विपक्ष की जिम्मेदारी थी कि सभी लोगों को एक साथ लेकर चलें। वहीं उन्होंने उड़ीसा में बीजेडी और कांग्रेस द्वारा क्रॉस वोटिंग को लेकर कहा है कि जहां बीजेपी पार्टी की सरकार होती है, वहीं ऐसा होता है।
#PappuYadav #BiharPolitics #RajyaSabhaElections #NDA #CrossVoting #IndianPolitics #PoliticalControversy